Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

दो मोटरसाइकिल की आपस मे भिड़ंत से एक कि हालत गंभीर 

फ़ोटो-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया मे घायल युवक का ईलाज करते फार्मशिस्ट जितेन्द्र नाथ शुक्ल

जमानिया/गाजीपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के किशुनीपुर गांव के पास सड़क पर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे के करीब दो मोटरसाइकिल सवार की भिडंत हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार सेवराई तहसील क्षेत्र के भतौरा गांव निवासी प्रमोद गुप्ता (32) स्थानीय नगर में किसी काम से आये थे। जिसके बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे। उनके मोटर साइकिल के आगे एक बुलेट जा रही थी और ओवरटेक के दौरान प्रमोद अनियंत्रित हो कर गिर गये। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। आस पास के लोगों ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर गाजीपुर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि एक सड़क दुर्घटना में प्रमोद यादव (32) आया था। जिसका बायां पैर टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर रेफर कर दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !