प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर में हो रहे भवन निर्माण कार्य को नगर युवाओं ने कार्य बंद करने के लिए किया धरना प्रदर्शन।
जमानिया/गाजीपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर के प्रांगण विद्यालय द्वारा करवाये जा रहे भवन निर्माण कार्य को नहर क्षेत्र के युवाओं द्वाराबृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।

वही क्षेत्र के युवा चंदन सिंह, शिवचरण यादव, राहुल यादव‚ मनीष सिंह‚ सोनू यादव‚ अमरेन्द्र यादव‚ दीपक यादव‚ अभिजीत यादव‚ राम रतन‚ अभय यादव‚ बृजमोहन यादव‚ गोपाल यादव‚ सुनील कुमार‚ अभिनव तिवारी‚ विवेक कुमार आदि ने कहा कि क्षेत्र तहसील क्षेत्र के हेतिमपुर प्राथमिक विद्यालय प्रांगण स्थित खेल के मैदान पूरे जमानिया क्षेत्र ने एकमात्र खेल का मैदान है। जहां नगर क्षेत्र से लोग प्रातः व्यायाम, दौड़, क्रिकेट‚ फुटबॉल‚ कबड्डी आदि विभिन्न खेलों का आयोजन आदि करते है।
और यहाँ विद्यालय द्वारा खेल के मैदान के द्वारा बीच मे भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे पालस्वरूप हम लोगो से हमारा यह एकमात्र खेल का छीन जाएगा। क्षेत्र में एक भी खेल का मैदान नहीं है ऐसे में अगर यहाँ निर्माण करा दिया जाएगा तो क्षेत्र के युवा भर्ती आदि के कहां तैयारी करेंगे।
यहां विद्यालय बनाना है उसमें कोई आपत्ति नही है लेकिन मैदान के अंदर निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। कहना है कि इस परिसर में जहां निर्माण कार्य हो रहा है उसके उत्तर जगह खाली है विद्यालय को उत्तर से सटा कर निर्माण किया जाए तो किसी प्रकार का कोई दिक्कत नहीं है। भर्ती होकर देश की सेवा की जा सकें
युवाओं ने चेताया कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं की जाएगी तो हम आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कहना है कि क्षेत्र खेल का मैदान नहीं है जिसके चलते गांव के युवाओं की प्रतिभा निखर नहीं पा रही है। हम ग्रामीण गांव में ही खेल के माध्यम से अपने युवाओं का भविष्य संवारना चाहते हैं खेल में अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान युवाओं ने बीआरसी के बाहर जमकर नारेबाजी की और मैदान को छोड़ कर निर्माण कराने की गुहार लगाई।
इससे संबंधित उपजिलाधिकारी ने नाम संबोधित प्रार्थना पत्र तहसीलदार को सौंपा। इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि युवा खेल के मैदान में निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर आये थे। जिनका प्रार्थना पत्र ले लिया गया है‚ उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

