Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमहाराजा सुहेल देव अतिपिछड़ा वर्ग एवं राजभर समारोह का गाजीपुर में भब्य...

महाराजा सुहेल देव अतिपिछड़ा वर्ग एवं राजभर समारोह का गाजीपुर में भब्य आयोजन

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश विकास का पर्याय है- डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा 

गाजीपुर- नेशनल इण्टर कालेज कासिमाबाद मे शुक्रवार को  महाराजा सुहेल देव अतिपिछड़ा वर्ग एवं राजभर समारोह एव सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने महाराजा सुहेल देव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि  आज का उत्तर प्रदेश विकास का पर्याय बन गया है। देशभर में जब भी विकास कार्यों के उदाहरण की बात आती है तो उत्तर प्रदेश का नाम ही सबसे पहले आता है। यही कारण है कि प्रदेश देश में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, स्मार्ट सिटी योजना , प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाओं में से 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर है। विकास के चलते ही प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

11 लाख करोड़ की अर्थ व्यवस्था आज 22 लाख करोड़ की हो गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह बदलाव केन्द्र की मोदी सरकार और योगी सरकार के संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ है। अपराध और अपराधियों का ठिकाना कहा जाने वाला प्रदेश आज निवेशकों का नया पसंदीदा स्थान गया है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार साढे चार लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

इनमें से करीब तीन लाख करोड के निवेश प्रस्तावों पर कार्य आरंभ हो चुका है। निवेश प्रस्तावों पर आरंभ हुए कार्य सूबे की तस्वीर और तकदीर बदलने के साथ ही यहां के किसान नौजवान और महिलाओं के भी सुनहरे भविष्य की बुनियाद रखेंगे। कोरोना जैसे संक्रमण काल में भी प्रदेश में 56 हजार करोड़ का निवेश आया है। आजादी के बाद यह पहली ऐसी सरकार है जिसने साढे चार साल में साढे चार लाख नौकरियां दी है।

एक भी नौकरी विवादित नहीं है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में बेरोजगारी की पूरी तरह से समाप्त करने का है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कई प्रकार की योजनाओं से करोड़ों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं। साढे चार साल में आया यह बदलाव किसी परी कथा से कम नहीं है। साढे चार साल पहले कोई आज के उत्तर प्रदेश की कल्पना भी नहीं कर सकता था।

उस समय की सरकारों के लिए विकास का अर्थ कुछ और हुआ करता था पर आज विकास का अर्थ केवल और केवल प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कार्य के लिए बेहतर माहौल , अपराध नियंत्रण व जनकल्याण की योजनाओं को बिना भेदभाव के जनता तक पहुचाना है।

इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर, सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह विधायक जमानियां सुनीता सिंह, विधायक मुहम्मदाबाद अलका राय, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पिछड़ावर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेन्द्र राय, बैठक में जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0 ओ पी सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !