Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जन्म दिवस पर समस्त...

02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जन्म दिवस पर समस्त विभागों में होंगे ध्वजारोहण

02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जन्म दिवस पर समस्त विभागों में होंगे ध्वजारोहणगाजीपुर- जिलाधिकारी मंगल प्रसाद सिंह गाजीपुर ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी जनपद गाजीपुर को आदेशित किया है कि दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर गत् वर्ष की भॉति इस वर्ष भी गॉधी जयन्ती समारोह सम्मानपूर्वक आयोजित किया जायेगा।

उक्त अवसर पर सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये एवं सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में कार्यालयाध्यक्ष/वरिष्ठ अधिकारी/संस्थान के प्रधानचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 09ः00 बजे महात्मा गॉधी जी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये।

उसके बाद गॉधी जी के जीवन-संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये तथा गोष्ठी का आयोजन किया जाय। विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बन्धी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता राष्ट्रीय एकत एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाय।

सादा जीवन उच्च विचार मित्रव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म  समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाय। उन्हें यह भी समझाया जाये की देश को कमजोर करने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना उनका पुनीत कर्तव्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए।

उन्होने कार्यक्रमो/गोष्ठी के दौरान वर्तमान में कोविड-19 के दृष्टिगत शासनादेशों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए गोष्ठी के अवसर पर प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों द्वारा प्रत्येक दशा में मासक/फेस कवर का प्रयोग किया जाय।

मास्क का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से 02 अक्टूबर, 2021 को गॉधी जयन्ती का समरोह हर्षोल्लास से मनाया जाय।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !