90 शीशी अंग्रजी शराब के साथ एक अभ्युक्त गिरफ्तार संबंधित धाराओं में गया जेल
जमानिया- गहमर थाना अन्तर्गत बारा चौकी इंचार्ज कृष्ण प्रताप सिंह को 90 शीशी देशी ब्लू लाइम शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली।
जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के साथ थाना क्षेत्र के भतौरा घाट के पास स्थित रविदास मंदिर के पास मौजूद है और कर्मनाशा पार कर बिहार निकलने की फिराक में है।
सूचना पर तत्काल पहुँच उसे गिरफ्तार कर साथ लिए गए पेटी की तलाशी ली गयी तो उसमें से 90 शीशी ब्लू लाइम देशी शराब मिली।पूछताछ में उसने अपना नाम मिथिलेश चौहान पुत्र सूर्यबली चौहान निवासी दलपतपुर,थाना गहमर बताया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि एक शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ क्षेत्र के भतौरा घाट के पास से गिरफ्तार किया गया है।इसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

