Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमुख्यमंत्री जी के विकास कार्य मे पीजी कॉलेज गाजीपुर को विश्वविद्यालय बनाने...

मुख्यमंत्री जी के विकास कार्य मे पीजी कॉलेज गाजीपुर को विश्वविद्यालय बनाने की मांग को पूरा न होता देख छात्रों ने सदर विधायक का फूका पुतला

मुख्यमंत्री जी के विकास कार्य मे पीजी कॉलेज गाजीपुर को विश्वविद्यालय बनाने की मांग को पूरा न होता देख छात्रों ने सदर विधायक का फूका पुतला

गाज़ीपुर: सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी का आगमन गाज़ीपुर के सैदपुर में हुआ। जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया लेकिन वहीं नाराज छात्रों ने  जनपद के पीजी कॉलेज गेट पर उनके ही चहेतों का पुतला फूंकाबता दें कि सोमवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आगमन गाजीपुर जनपद में हुआ और छात्र उत्साहित थे कि सालों से चली आ रही उनकी पीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग पूरी हो जाएगी।

इस संबंध में छात्र नेताओं ने सदर विधायक डॉ0 संगीता बलवन्त और मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले विशाल सिंह चंचल को भी मैसेज के माध्यम से अपनी बात रखी थी। इस संबंध में छात्रों को निराशा ही हाथ लगी। जिस वजह से छात्रों ने पीजी कॉलेज के मुख्यद्वार पर सदर विधायिका डॉ संगीता बलवंत व एम.एल.सी विशाल सिंह चंचल का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया

पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि एक दिन पूर्व ही ट्वीट व वाट्सएप के माध्यम से सदर विधायक डॉ0 संगीता बलवंत व एम.एल.सी. विशाल सिंह चंचल को मुख्यमंत्री तक छात्रों कि बात पहुंचाने का निवेदन किया गया था।

लेकिन न तो जनप्रतिनिधियों ने युवाओं कि बात सुनी और ना ही पहुचाना उचित समझा जिससे छात्रों में काफी आक्रोश है। इसलिए छात्रों ने जनप्रतिनिधि का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। अब आगे विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर अब गाजीपुर के युवा आगे बड़ी रणनीति बनाकर स्थापना की लड़ाई लड़ेंगे।

इस मौके पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, प्रवीण पाण्डेय, दीपक कुमार, अनिल कुमार, अक्षय यादव, विकास यादव,रघुराज सिंह,अभिमन्यु कुमार, अभिलाष यादव, रोशन सिंह,राजू पाण्डेय,अरूण कुमार इत्यादि छात्र मौजूद रहें।

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !