Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर में 10 स्थानों पर कैम्प द्वारा कोरोना टीकाकरण कराने को...

नगर में 10 स्थानों पर कैम्प द्वारा कोरोना टीकाकरण कराने को लेकर चिकित्सा प्रभारी को दिया गया पत्रक

कोविड-19 – टीकाकरण में नगर सहित ग्रामीण इलाकों के लोगो को हो रही परेशानीयो भाजपा नेता व सभासद प्रतिनिधि ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया पत्रक

जमानिया/ गाज़ीपुर- कोविड-19 – टीकाकरण को लेकर हो रही परेशानियों को लेकर नगर भाजपा नेता व सभासद प्रतिनिधि नारायण दास के नेतृत्व में सोमवार को सभासदो द्वारा नगर में 10 स्थानों पर कैम्प द्वारा कोरोना टीकाकरण कराने को लेकर चिकित्सा प्रभारी को पत्रक सौंपा।

जिस दौरान सभासद प्रतिनिधि नारायण दास ने बताया कि कई दिनो से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टीकाकरण आ रहे लोगो का टीकाकरण हुवे बिना ही लोग वापस लौट रहे है इससे सरकारी व्यवस्था में लापरवाही कही जाएगी इस समस्याओ को लेकर उच्चाधिकारियों को भी लिखित पत्र दिया जायेगा।

उक्त मौके पर सभासद सुरेंद्र चौधरी, पंकज निगम, इम्तियाज अहमद, शाहिद बंगाली, अमरनाथ, सूरत राम, व्यापारी नेता शंकर शर्मा, सहित कई लोग उपस्थिति रहे

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !