कोविड-19 टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकाएक इकठ्ठा भीड़ के आगे सरकारी प्रणाली फेल
जमानिया / गाज़ीपुर- केंद्र सरकार की हो या उत्तर प्रदेश सरकार की लेकिन प्रत्येक सरकारी कार्य प्रणाली में परिवर्तन नही हो सकता वही उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार की योजनाओ की रफ्तार कछुआ चाल से चलने के कारण लोगो के हाथ निराशा ही लग रही है।
वही सोमवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाज़ीपुर द्वारा बैठक कर बड़े पैमाने पर प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रत्येक ग्राम सभाओ में कोविड-19 टीकाकरण लोगों का किया जाएगा लेकिन एकाएक अत्यधिक भीड़ के आगे सरकारी कार्य प्रणाली ध्वस्त दिखायी दे रही है।
वही आज सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक की गयी थी जिस बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि मेगा वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए टीम गठित कर दी गई है।
तहसील क्षेत्र के ढढनी रणवीर राय‚ भगीथपुर‚ मतसा‚ तियरी‚ लहुआर‚ मोहम्मदपुर‚ मिर्चा‚ पचोखर‚ अभईपुर‚ डुहिया और देवैथा गांव में एक एक टीमों को भेजा जाएगा। जो गांव में वैक्सीन का कार्य रहेंगी।
साथ ही बताया गया था कि इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां पर तीन‚ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेटाबर में एक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन में एक एक कुल पांच स्टेटिक टीम वैक्सीनेशन का कार्य करेंगे।
लेकिन मंगलवार की सुबह 8 बजे से ही नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य , ढढनी रणवीर राय‚ भगीथपुर‚ मतसा‚ तियरी‚ लहुआर‚ मोहम्मदपुर‚ मिर्चा‚ पचोखर‚ अभईपुर‚ डुहिया और देवैथा गांव में दूर दराज गांव से लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो जाने के कारण सरकारी व्यवस्था फेल होती नजर आयी।
कोविड-19 टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही एकाएक इकठ्ठा लोगो को टोकन लेने के लिये नाकों चने चबाने पड़े लेकिन मामला वही खत्म नही होता है लोगो को कड़ी धूप में घंटो कतार में खड़े होकर अपना नम्बर आने का इन्जार करना पड़ा। लेकिन कुछ लोगो को बैक्सीनेशन ना होता देखकर कुछ लोग वापस अपने घर लौट गये।

वही राधिका देवी, सोमरिया देवी, श्याम सुंदर, राजेश कुमार, सूर्य प्रकाश, सारांश सिंह, शुहेब अंसारी, ने बताया कि सुबह से आये हैं लेकिन टोकन लेने के बाद भी हम लोगो को बैक्सीन नही लग पायी है वहाँ मौजूद कर्मचारियों ने कल फिर से बुलाया है।
वही पचोखर गांव में दिब्य प्रकाश शर्मा ने बताया की प्राथमिक पाठशाला पचोखरा में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा है 10 बज चुके है लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग से कोई कर्मचारी नही आया है।
ये भी पढ़ें-

