सेवराई। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा आगामी शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का निरीक्षण करने के संभावित आगमन को लेकर आईजी वाराणसी रेंज एस0 के0 भगत एवं मंडलायुक्त दीपक कुमार ने गहमर में स्थलीय निरीक्षण किया।
जिस दौरान वहाँ गांव के पश्चिमी तरफ स्थित स्व योगेश्वर सिंह फुटबॉल मैदान को हेलीपैड एवं गहमर इंटर कालेज परिसर में ही बाढ़ पीड़ितों से मुख्यमंत्री जी का संवाद एवं कार्यक्रम स्थल की गहनता पूर्वक निरीक्षण किया।
साथ ही क्षेत्र में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से बाढ़ से उत्पन्न परेशानियों दंश झेल रहे लोगो को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा राहत पैकेज वितरण करने के संभावित सहयोग के लिये कहा गया।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा आगामी शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का निरीक्षण करने और आगमन को लेकर संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। आनन फानन में अधिकारियों द्वारा गहमर के कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान आई जी रेंज वाराणसी एस के भगत एवं मंडलायुक्त दीपक कुमार ने गांव के पश्चिमी तरफ स्थित स्व योगेश्वर सिंह फुटबॉल मैदान को हेलीपैड एवं गहमर इंटर कालेज परिसर में ही बाढ़ पीड़ितों से मुख्यमंत्री जी का संवाद एवं राहत पैकेट वितरण कराने का कर्यक्रम प्रस्तावित किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओम प्रकाश, उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्य सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग,राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

