ग़ाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित हेतिमपुर स्थित ब्लाक संसाधन कार्यालय परिसर में गुरुवार की सुबह खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने कहा कि मानव जीवन और समूचे पर्यावरण के लिए वृक्ष बेहद जरूरी हैं। यदि मानव वृक्षारोपण नही करेगा और पेड़ों आपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए मानव अंधाधुन नष्ट कर रहे है ।
ऐसे ही चलती रहेगी तो मानव का जीवन एक दिन खतरे में पड़ जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त वातावरण देना है तो वृक्षारोपण करना बेहद जरूरी हैं।
इसी मौके पर सहायक लेखाकार अभय गुप्ता ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए जिससे हमारा वातावरण प्रदूषण मुक्त बन सके और पर्यावरण में हरियाली बनी रहे।
इस मौके पर संजय तिवारी,अरविन्द सिंह,मनीष सिंह,प्रशांत त्रिपाठी,अभय कुमार,एजाज अंसारी, गोरख,सत्येंद्र यादव,रामजीत, धनन्जय मिश्रा,बसन्त गुप्ता,बृजेश सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

