Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर400 केवीए का ट्रांसफार्मर में आग लगने से नगर की बिज़ली ग़ायब

400 केवीए का ट्रांसफार्मर में आग लगने से नगर की बिज़ली ग़ायब

400 केवीए का ट्रांसफार्मर में आग लगने से नगर बत्ती गुल

जमानियां। नगर स्थित यूनियन बैंक के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 24 कि सड़क पटरी किनारे लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार की सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से अचानक धू-धू कर जलने लगा जिसको देख लोंगो में अफरा तफरी मच गयी। ट्रांसफार्मर को जलने के दौरान उठते आग की लपटों को देखते हुए।

फ़ोटो-नगर स्थित यूनियन बैंक के सामने धू-धू कर जलता ट्रांसफार्मर

आस पास के लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली एवं दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम कि कडी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगो  ने पहले बताया तेज धमाका हुआ और फिर आग लग गयी। आग कि लपटे कई फिट उपर तक उठ रही थी। जिससे आस पास के लोग सहम गये और घटना की सूचना दमकल को दी। ट्रांसफार्मर जलने से लोदीपुर मोहल्ला की लगभग 400 घर एवं दूकानों कि बिजली गुल हो गयी।

ज्ञात हो कि इस ट्रांसफार्मर से दो बैंक‚ खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, पशु चिकित्सालय‚ नगर पालिका सहित रिहायसी इलाकों कि सप्लाई होती है। इसके जल जाने से पानी का संकट खड़ा हो सकता है। इस संबंध में अभियंता इंद्रजीत पटेल ने बताया कि जल्द दूसरा  ट्रांसफार्मर मंगवा कर आपूर्ति बहाल करायी जाएगी और ट्रांसफार्मर जलने का कारण ओवर लोड़ बताया ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !