Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटना30 वर्षीय युवक की हुई रहस्यमय ढंग से हत्या

30 वर्षीय युवक की हुई रहस्यमय ढंग से हत्या

पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का निरीकक्षण मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में की पूछताछ।

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मधूमालपुर उर्फ मदनपुरा गांव  पूर्व दिशा ओर स्थित सिवान में मंगलवार कि सुबह गांव के रहने वाले 30 वर्षीय एक युवक की हत्या कर फेंके गए शव के मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचीस्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधूमालपुर उर्फ मदनपुरा गांव निवासी  राकेश गुप्ता उर्फ डब्बू (30) पुत्र लक्ष्मी गुप्ता सोमवार की देर शाम करीब 6 बजे घर से निकला था। लेेकिन काफी देर हो जाने केे बाद भी वह घर वापस नही लौटा तो परिजनों को चिन्ता होने लगी किसी अनहोनी की आशंका को देख परिजन राकेश तलास करने लगे।

फ़ोटो- हत्या के बाद रोतेेे बिलखते परिजन

वही उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदारों और नातेदारो से पूछताछ भी  की  लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजन किसी अनहोनी की आशंका के बीच रात में राकेश गुप्ता उर्फ डब्लू के घर लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह का सूरज निकलने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

इसी बीच सुबह करीब 11 बजे गांव के कुछ लोगों ने डब्लू के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित खेत में उसका शव देखा। इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। शव पर नजर पड़ते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व सोनी से हुई थी। उसकी एक तीन वर्षीय बेटी राही भी है। मृतक डब्लू हैदराबाद में एक निजी कंपनी में वेंडिंग का काम करता था ।और माह पहले घर आया था।

मृतक का पिता लक्ष्मी गुप्ता, मां रामरती देवी और बड़ा भाई डब्लू धनबाद में रहते है। परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पत्नी सोनी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह अपनी मासूम बेटी राही को सीने से लगा बिलाप कर रह थी।  उसे सांत्वना देने वालों की आंखें भी भर आ रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट लग गई।

पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने मौका मुआयना किया। मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी। इस बाबत पूछे जाने पर श्री सिंग ने बताया कि यूवक की धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !