मदर टेरेसा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जमानिया नगर के खिज़ीरपुर में स्वागत
जमानिया / गाजीपुर- स्थान क्षेत्र स्थित खिजिरपुर गांव में सोमवार को पूर्व विधायक और मदर टेरेसा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अरशद खान का जमानिया आगमन खिज़ीरपुर में जोरदार स्वागत किया गया।जिस दौरान जमानिया विधानसभा के जिला अल्पसंख्यक चेयरमैन अतीक राईनी द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही उन्होंने ने कहा कि, अरशद खान के विचारों को सुनने के बाद कुछ सीखने को मिला है।
और आज देश के संप्रदायिक ताकतों को मोहब्बत से जीतने का पैगाम और गरीब और दलित पिछड़े की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए मदर टेरेसा फाउंडेशन को पूरे देश में मजबूती के साथ टीम को खड़ा किया।
और गरीब मजलूम शोषित दलित पिछड़े के लिए आरक्षण सरकार से भारतीय जनता पार्टी के सरकार में सरकारी नौकरी से लेकर सभी क्षेत्रों के साथ बुनकर समाज अपने इस महगाई के दौर में हथकरघा और पॉवर लूम दोनो कारोबारी की धंधा अपनी अंतिम सांस ले रहा और सभी कांग्रेस के पुराने दिन को याद कर रहें।
जिस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख दयाशंकर यादव अल्पसंख्यक सभा जमानिया के विधानसभा अध्यक्ष मेराज खान ,अल्पसंख्यक सभा जमानिया के नगर अध्यक्ष मोहम्मद साद, जमानिया से सभासद एजाज अहमद मोहम्मद आसिफ चंदन यादव, बबलू खान, शमशेर पहलवान सैकड़ों लोगों ने उपस्थित रहें।


