Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरब्लाक कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान की शुरुवात

ब्लाक कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान की शुरुवात

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित ब्लाक कांग्रेस पार्टी द्वारा  सोमवार को तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन का किया गया।

जिसमें निर्धारित कार्यक्रम संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वर्तमान सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि किसान विरोधी सरकार से आम जन मानस तंग आ चुके है। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुनील राम ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार हिटलर की तरह शासन चला रही हैं। किसान अन्नदाताओं की मांग को नजर अंदाज कर जबरिया कृषि बिल को थोपने पर उतारू हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अपने किसान अन्नदाता बंधुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को कटिबद्ध हो चूका है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है।

मिनहार खां ने कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की सफलता का प्रतीक है कार्यकर्ता के बिना संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती ग्रामीण अंचलों से लेकर नगर कस्बा बाजार तथा सभी जनपद में कांग्रेस के प्रति लोगों की सहानुभूति तेजी से बढ़ रही है विशेष कर अधिक संख्या मे नौजवान कांग्रेस से जुड़ कर प्रदेश में बदलाव लाने के लिए काफी उत्सुक है।

सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के लिए एक मजबूत स्तम्भ साबित होगी इसके लिये हम सभी को तैयार रहना पड़ेगा। कांग्रेस ने सभी वर्गों को समाहित कर एक मिशाल कायम कर रही है जो लोकतंत्र की खूबसूरती है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि कुछ दल लोकतंत्र का उपहास उड़ाते हुए लोकतंत्र को खत्म करने का खड़यंत्र कर रहे हैं जब कि कांग्रेस अपने संगठन में भी लोकतंत्र स्थापित कर के एक उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयास कर रही है। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील राम, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, युगल किशोर सिंह, भुल्लन तिवारी, सैयद फैजान,  मोहम्मद फैयाज कुरैशी ‚शशिकान्त श्रीवास्तव, मक्खन वर्मा, खुर्शीद, उषा चतुर्वेदी, लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह, अदालत यादव आदि मंचासीन वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा चतुर्वेदी ने मंच के माध्यम से साहिना परवीन को माला पहनाकर नियुक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने की।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !