Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाऑटो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर से 6 घायल

ऑटो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर से 6 घायल

ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में 7 लोग घायल ऑटो चालक मौके पर हुआ फरार

जमानियां / गाजीपुर-  कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर मोहल्ला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूवार कि दोपहर करीब 2 बजे के करीब ट्रेक्टर और ऑटो में जोरदार भिडन्त के कारण टेम्पो में सवार 6 लोग घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आया गया जहाँ उनकी प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमानिया तहसील से गाजीपुर की ओर जा रही ऑटो को गाजीपुर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने धक्का मार दिया जिसके कारण ऑटो में सवार 6 लोगो और चालक सहित सात लोगों गम्भीर रूप से घायल हो गये जिसमे सुनीता देवी (30) पत्नी संतोष राम निवासी कालनपुर‚ सुनील चौधरी (30) निवासी ताजपुर मांझा‚ मुन्नी (40) पत्नी महेन्द्र खरवार निवासी सब्बलपुर‚ रम्भा देवी (46) शिवशंकर निवासी हरपुर‚ ओमानंद (30) पत्नी संतोष निवासी हरपुर‚ मीरादेवी (45) पत्नी देवचन्द निवासी सब्बलपुर एवं चालक गोविन्द भक्त (25) निवासी ताजीपुर मांझा घायल हो गये।

वहाँ मौजूद लोगों ने किसी तरह  घायलों को बाहर निकला और घटना कि सूचना स्थानीय पुलिस से की मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया वही घटना कि बाद घायल ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेक्टर और ऑटो में टक्कर हुई है जिसमें सात लोग घायल है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !