पूर्वांचल विधुत वितरण लिमिटेड उत्तर प्रदेश द्वारा चला एक मुश्त बिजली बिल जमा योजना में 100 से 50 प्रतिशत की छूट
जमानिया / गाजीपुर-स्थानीय क्षेत्र के विधुत विभाग द्वारा मंगलवार को नगर में अबैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे लोगों के खिलाफ शासन के आदेश पर अभियान चलाकर काटे गये लोगो के बिजली कनेक्शन।
फोटो- विधुत परीक्षण के दौरान दस्तावेजों की जांच करते विधुत विभाग के उपखण्ड अधिकारी विजय कुमार
विधुत विभाग की टीम को बिजली जाँच की खबर सुनते ही दुकानदारों मे अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया । और स्थानीय लोग विधुत विभाग द्वारा चेकिंग होने की खबर सुनते ही अपनी-अपनी दुकानें बन्द कर फरार हो गये।
लेकिन विधुत विभाग की टीम द्वारा विधुत जाँच के दौरान दुकानदारों और सरकारी विभागों से बिजली बिल व बिजली कनेक्शन पावती मांगे जाने के दौरान किसी के पास से बिजली बिल व बिजली कनेक्शन पावती ना दिए जाने पर उन लोगो के विधुत कनेक्शन काट दिये गये तथा उनको सख्त हिदायत दी गयी और जल्द से जल्द विधुत कनेक्शन कराने को कहा गया।
विधुत परीक्षण के दौरान पुछेजाने पर विधुत विभाग के उपखण्ड अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर पूर्वांचल विधुत वितरण लिमिटेड उत्तर प्रदेश द्वारा वर्तमान में व्यवसायिक विधुत उपभोक्ता को ब्याज में 100% तथा बकाया राशि में 30% की छूट दी जाएगी जिसकेेेे लिउपभोक्ता को विभाग में आकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
मौके पर अधिशासी अभियंता इंद्रजीत , राकेश, एहसामनुल ,मुन्ना, एवं संविदा कर्मी उपस्थित थे।


