Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनायक फिल्म के किरदार में उपजिलाधिकारी ने किया गाँव का निरीकक्षण

नायक फिल्म के किरदार में उपजिलाधिकारी ने किया गाँव का निरीकक्षण

नायक फिल्म के किरदार में उपजिलाधिकारी ने किया गाँव का निरीकक्षण

जमानिया/ गाज़ीपुर- क्षेत्र स्थित ग्राम सभा कसेरा पोखरा गाँव का मंगलवार को उपजिलाधिकारी द्वारा निरीकक्षण किया गया।

फोटो- ग्राम सभा कसेरा पोखरा का निरीक्षण करते उप जिलाधिकारी जमानिया शैलेन्द्र प्रताप सिंह

नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया के साथ निरीकक्षण स्थल कसेरा पोखरा पर पहुंचे और निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीकक्षण किया और गांव में वर्षो से चल रहे रास्ते के विवाद को पल भर में सुलझाया साथ ही गाँव मे चक नाली के साथ रास्ते का निर्माण करने के लिए निर्देश दिया।

उसी क्रम उन्होंने गांव में रास्ते में मिल रहे एक एक लोगों से उनकी समस्याओं को पुछा और उसका संभावित समाधान के लिए तत्काल अधिकारीयों को निर्देश देते हुवे सभी लेखपाल द्वारा क्रमवध तरिके से दर्ज किया और उसका एक सप्ताह के भीतर फीडबैक लेने का निर्देश दिया जिसके बाद उन्होंने सडक के किनारे पीडब्लूडी द्वारा बनाये जा रहे नाली निर्माण में अनियमित्ता को देखते हुए गाँव मे हो रहे निर्माण कार्य को रोकवाया‚ ठेकेदार सहित संबंधित अधिकारी को कार्यालय में उपस्थित होने के का निर्देश दिया।

वही ग्रामीणों कि शिकायत पर गांव में बने परिवार कल्याण उपकेन्द्र को देख कर उनकी त्योरी चढ़ गयी और उन्होंने ग्राम प्रधान को जम कर फटकार लगायी और उपकेन्द्र में जाने के लिए बनाये गये रास्ते पर फेके गये कचरे आदि को तत्काल साफ कराने का निर्देश दिया साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी से उपकेन्द्र पर तैनात कर्मचारियो के बाबत जानकारी सहित अनुपस्थित कि दशा में आवशयक कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

वही गांव में भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया कि नजर गांव में बच्चों के लिए सुरक्षित खेल के मैदान पर पड़ी जिस पर मौके पर मौजूद प्राथमिक विद्‍यालय के प्रभारी प्रद्युमन दत्त सिंह को तलब कर उन्होंने ऑन लाईन क्लास कि जानकारी ली तो उन्होने अपनी ट्रेनिंग का हवाला देते हुए पल्ला झाडने का प्रयास किया जिस पर उन्होंने बिते छ माह में एक बार बच्चों को पढने के लिए भेजा गया ऑना लाईन पाठ्यक्रम को दिखाने कि बात कही लेकिन वे दिखाने में असमर्थ रहे।

परीक्षण के दौरान गांव कि हकिकत निकल कर सामने आयीं और साथ ही उन्होंने तत्काल कई जरूरी दिशा निर्देश दिये और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण के लिए पत्र जारी किये।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव का इसी प्रकार से निरिक्षण किया जाता रहेगा। जिसमें कमी पाये जाने पर कार्रवाई का दौर लगातार जारी  रहेगा। 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !