Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअधिवक्ताओं द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगो को लेकर तहसील परिसर में किया...

अधिवक्ताओं द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगो को लेकर तहसील परिसर में किया धरना प्रदर्शन

जमानियां /गाजीपुर – क्षेत्र स्थित तहसील परिसर में सोमवार की बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगो को लेकर तहसील में समस्त न्यायिक कार्य का त्याग  कर धरना प्रदर्शन किया गया।

फ़ोटो-धरने को संबोधित करते बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह 

धरने की अध्यक्षता करते हुवे बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि तहसीलदार पेशकार शैलेंद्र यादव के खिलाफ कार्यवाही कर पटल से हटाने ,आदेश में लंबित पत्रावलियों में समय से आदेश पारित करने और कार्यालयों में व्यापत अनियमितता पर अंकुश लगाने ,आदेश का अनुपालन एक सप्ताह के अंदर अभिलेखों से कराने व उपजिलाधिकारि से जनता दर्शन में बैठक कर सुनवाई करने की मांग की गयी थी लेकिन अभी तक उच्चधिकारियों द्वारा हमारी मांगो पर अब तक कोई कार्यवाही नही की गयी है। और आज हम पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार धरना प्रदर्शन को लेकर हम अधिवक्तागण बाध्य हुए है। अगर आगामी 26 नवंबर तक मांगो को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग 27 नवंबर को सड़क पर उतर जायेंगे।

उक्त अवसर पर मेराज हसन, ज्ञान सागर श्रीवास्तव, फैसल होदा, प्रेम शंकर तिवारी,घनश्याम सिंह, उदय नारायण सिंह,बृजेश, सुरेंद्र प्रसाद, राजवंश सिंह, रामजी राय, नंदकिशोर राय, श्रवण कुमार आदि अधिवक्ता रहे संचालन राम जी राय ने किया।

इधर एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहसीलदार पेशकार के हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेंजा गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !