जमानियॉ/ गाजीपुर -किसानों की परेशानीयों को देखकर पूर्व मंत्री कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नु सिंह ने क्षेत्र के जमानियां स्टेशन चक्काबॉध स्थित चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल का शुक्रवार की 12 बजे किया न निरीक्षण।
फ़ोटो- जमानियां स्टेशन चक्काबॉध स्थित चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल का निरीक्षण करते मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह
इस दौरान श्री सिंह ने पम्प कैनाल के लगें पम्पों को पूर्ण रूप से चलायें ना जाने पर नाराजगी वयक्त करतें हुये कहा कि पॉच पम्पों के सहारे क्षेत्र के नहरों को पूर्ण रूप से पानी नहीं दिया जा सकता है।
पम्प कैनाल के कर्मचारी शिफ्टवार नहर न चलाकर सिर्फ खानापूर्ती कर रहे है। जिसके कारण किसानों के खेत सूख रहे है। और फसलों को नुकसान हो रहा है ।
किसान नहरों की तरफ देख रहा है। पानी किसानों के लिये एक समस्या बानी हुई है। लेकिन किसानों की सुनने वाला कोई नही है।
वर्तमान सरकार के प्रति व्यंग्यात्मक शब्दो का प्रयोग करते हुए, मंत्री प्रतिनिधि ने कहाँ कि यह सरकार जुमलेबाज तथा अधिकारी अपने घरों में आराम कर रहे है, और पम्प कैनाल हेल्फर के भरोसे चल रहा है ।
आगे उन्होंने कहा कि खरीफ की खेती का समय समीप आ गया है और खरीफ की खेती में पानी की आवश्यक्ता ज्यादा होती है, ऐसी स्थिति में पम्प कैनाल की भूमिका बढ़ जाती है। यह क्षेत्र कृषि पर पूर्णतः आधारित है। ऐसे में अधिकारी लापरवाही करगे तो यह क्षेत्र पिछड़ जायेगा।
समाजवादी सरकार में पूर्व मंत्री पम्प कैनाल के आठ जर्जर पम्प व आठ मोटर को बदलवाने के लिए स्टीमेंट बनवाकर शासन से कड़ी मेहनत करके पास करवाया गया। किसानों के चेहरे पर खुशहाली आ सके। लेकिन सत्ता बदलने के बाद आज तक पम्प कैनाल का काम पूर्ण नही हो पाया।
वर्तमान समय में मात्र पॉच ही पम्प चल रहे है। जिससे गंधुतालुका, देवदही, फुल्ली, भख्सी से लेकर गहमर व बारा तथा ताड़ीघाट रजवाहा तक पानी नहीं पहुँच रहा है।
जिससे किसान परेशान हो गये है। जो अधिकारीयो की घोर लापरवाही दर्शाता हैं। किसानों की परेशानी हमारी परेशानी है और इसे कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा।
इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदीप यादव, रामजीच यादव, मोहित, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।


