Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगंगा नदी में डूबने सें दो युवको की मौत

गंगा नदी में डूबने सें दो युवको की मौत

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– क्षेत्र के सुहवल थाना अन्तर्गत बवाडा गंगा तट पर सोमवार की सुबह करीब 8ः00 बजे अपने साथियों संग गंगा नदी में नहानें के दौरान दो युवको की डूबनेे के कारण मौत हो गयीं।

फोटों – घटना स्थल का जायजा लेते तहसीलदार जमानियाँं आलोक कुमार व घटना स्थल पर लगीं भीड  
प्राप्त जानकरी के अनुसार सुहवल थाना अन्तर्गत बवाडा स्थित गंगा पर तट सोमवार की सुबह करीब 8ः00 बजे के करीब अपने तीन साथी सुजीत गुप्ता पुत्र बलवन्त गुप्ता‚ उम्र 18 वर्ष निवासी बडौरा‚ संदीप गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता उम्र 16 वर्ष बडौरा नहाने के दाैरान गहरें पानी में चले जाने के कारण दोनों डूबने लगें कुछ ही समय में दोनों युवक काल के गाल में समा गयें। जबकी तीसरा साथी अनुज गुप्ता उम्र 15 वर्ष बच गया। 
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व गांव में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
गंगा में दो छात्रों के डूबने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुचें तहसीलदा जमानियाँं आलोक कुमार स्थानीय थाना पुलिस मौके  स्थानिय पुलिस दोनों डूबे छात्रों की खोजबीन में जुट गई लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है ।
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !