Tuesday, July 7, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संसाधन के लिए विधायक निधि से ₹...

पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संसाधन के लिए विधायक निधि से ₹ 8 लाख रुपये का किया योगदान

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपना वादा पूरा करते हुए नगर में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संसाधन के लिए विधायक निधि से ₹ 8 लाख रुपये का पत्र सोमवार दिया।

जानकारी के अनुसार बीते वर्ष गंगा दशहरा पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने उत्तर वाहिनी माॅ गंगा समिति व नगरवासियों द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संसाधनों व सुविधाओं की माँग पर अपना वादा पूरा करते हुए गंगा घाट पर संसाधनों व सुविधाओं हेतु विधायक निधि से आठ लाख रुपये का पत्र समिति के अध्यक्ष पुत्र गोपाल जायसवाल को प्रदान किया। जिसमें यमदग्नि-परशुराम पक्का गंगा घाट पर स्नान के बाद माताओं व बहनों के लिए कपड़ा बदलने का घर व पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु स्वचालित नाव तथा पक्का घाट के पास रैन बसेरा का निर्माण भी शामिल है। उक्त मौके पर उन्होंने कहा कि नगर व क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। नगर में पर्यटन को बढ़ावा देने व देशी पर्यटकों की सुविधाओं के दृष्टिगत विधायक निधि से आठ लाख रुपये का योगदान दिया गया है। यमदग्नि-परशुराम पक्का गंगा घाट पर बेहतर व अत्याधुनिक लाईट की व्यवस्था की जायेगी। जिससे गंगा घाट का आकर्षण बढ़ जायेगा। क्षेत्र के सभी जर्जर व गढ्ढा युक्त सड़कों सहित जमानियाँ-दिलदारनगर मार्ग का जल्द ही कायाकल्प किया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !