Tuesday, July 7, 2026
Homeक्राइमनन्दगंज में रात के अँधेरे में चोरों ने दरवाजे पर बँधी तीन...

नन्दगंज में रात के अँधेरे में चोरों ने दरवाजे पर बँधी तीन भैस को ऐसप्रे छिड़क किया गायब।

नन्दगंज में रात के अँधेरे में चोरों ने दरवाजे पर बँधी तीन भैस को ऐसप्रे छिड़क किया गायब।

नंदगंज-  स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरसुआं गांव में पशु चोरों ने एकही रात में दो सगे भाईयो की दरवाजे पर बँधी तीन भैस को चुरा ले गये चोर।वही लोगो ने बताया कि चोरों ने भैस के छोटे बच्चे सहित पास में बँधे अन्य जानवरों पर बेहोशी का कोई ऐसप्रे छिड़क दिये। ताकि वे बोल न सके। वही गाँव के ही गृहस्वामी भैरो प्रजापति ने सोमवार की शाम को थाना में तीन भैसों की चोरी होने की लिखित सूचना दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अतरसुआं गांव निवासी भैरो प्रजापति तथा उनके बड़े भाई डोमन प्रजापति रविवार को एक शादी के कार्यक्रम में वाराणसी रिश्तेदारी में गये थे। घर पर केवल महिलाये थी।

पशु चोरों ने अच्छा मौका देखकर दरवाजे पर बँधी भैरो प्रजापति की एक भैस तथा उनके बड़े भाई डोमन प्रजापति की दो भैस कुल तीन भैंस को रविवार की रात में लगभग एक बजे खोलकर कुछ दूरी पर खड़ी पिकप गाड़ी पर लादकर फरार हो गये।

यही नहीं चोरों ने बकायदा एक भैंस के बगल में बँधा उसका बच्चा तथा अन्य पशुओं पर कोई बेहोशी वाला एसप्रे भी छिड़क दिये थे। ताकि अन्य पशु बोलना न शुरु कर दें। घर की औरते करीब दो बजे उठ कर बाहर आकर देखा तो तीनों भैस गायब थी।

एक भैस का बच्चा तथा अन्य जानवर बेहोशी के ऐसप्रे के वजह से पैर पसार कर बेसुध होकर सोये पड़े थे। महिलाओं ने शोर मचाते हुए इधर उधर भैसों की खोजा लेकिन कोई पता नहीं चलने पर वाराणसी रिश्तेदारी में गये अपने घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घर वाले रात में ही वापस आकर दूर तक पूछताछ एवं खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी।

वही सोमवार की शाम को भैरो प्रजापति ने थाना में तीन भैस चोरी होने की लिखित सूचना दी। गृहस्वामी के अनुसार एक भैस की कीमत करीब 50-60 हजार रुपये है। इस तरह चोर करीब पौने दो लाख रुपये की तीन भैस उठा ले गये है। लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा रात में गश्त करने के बाद भी मवेशी चोर धड़ल्ले से जानवरों को पिकप पर लादकर आराम से चले जा रहें है।

इस तरह की घटना से दो ही बातें हो सकती है। पहला या तो पुलिस रात में सही ढंग से गश्त नहीं करती और दूसरा या तो पशुचोरों की पुलिस से मिली भगत है। जिससे पशुचोर बेहिचक अपना काम करके आराम से चले जा रहें है। क्षेत्र में इस तरह की बढ़ती घटनाओं से पशु पालको में भय के साथ आक्रोश व्याप्त है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !