Sunday, July 5, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

जमानिया उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

जमानिया /गाजीपुर जिले के ज़मानियां तहसील मुख्यालय के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में राजस्व संबंधित समस्याओं से संबंधित करीब 53 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये। जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी डा0 हर्षिता तिवारी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के दूर दराज से आये फरियादियों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डा0 हर्षिता तिवारी ने बताया कि फरियादियों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर 53 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत की गई। जिसमें मौके पर 4 समस्याओं का निस्तारण की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, एसडीओ विजय कुमार, कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे सहित सम्बंधित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !