Sunday, July 5, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमुख्तार अंसारी के करीबी अंगद राय की फिर से बढ़ी मुश्किलें, 10...

मुख्तार अंसारी के करीबी अंगद राय की फिर से बढ़ी मुश्किलें, 10 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क

अंगद राय की 10 करोड़ की प्रॉपर्टी प्रशासन ने कि कुर्क

मुहम्मदाबाद के जफरपुर स्थित अंगद राय की 1690 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मुनादी कर कुर्क कर लिया। इस भूखंड को अंगद राय ने अपने ड्राइवर निरंजन प्रसाद यादव के नाम से खरीद रखा था। अंगद राय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एक के बाद एक कार्रवाही हो रही है।

 

छोटु यादव, गाजीपुर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों को लगातार रडार पर लिए हुए हैं। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेहद करीबी रहे अंगद राय पर एक के बाद एक प्रशासन एक्शन ले रहा है। अंगद राय भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव का निवासी है। फिलहाल वह बिहार की भाभुआ जेल में शराब तस्करी मामले में बंद है। अंगद की पिछले दिनों 2 संपत्तियों को कुर्क किया गया था। उसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में रविवार को भी अंगद पर बड़ी कार्रवाई राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की है।

मुहम्मदाबाद के जफरपुर स्थित अंगद राय की1690 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मुनादी कर कुर्क कर लिया ।इस भूखंड को अंगद राय ने अपने ड्राइवर निरंजन प्रसाद यादव के नाम से खरीद रखा था ।अंगद राय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एक के बाद एक कार्यवाही हो रही है।अब से कुछ दिन पहले ही अंगद राय की दो संपत्तियों को जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत ही जिलाधिकारी के आदेश के बाद कुर्क किया था। रविवार को कुर्क की गई प्लॉट की कीमत 3करोड़ 52 लाख बतायी गयी हैं वहीं वर्तमान में मार्केट रेट से इसकी कीमत करीब 10 करोड़ आंकी गयी है।

रविवार को अंगद राय की प्रॉपर्टी कुर्क किए जाने के पहले प्रशासन ने भूखंड पर नोटिस नोटिस लगाया। उसके बाद मुनादी की गई। एसपीआरए बलवंत की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस मौके पर सीओ मुहम्मदाबाद हितेंद्र कृष्ण ,भांवरकोल थाना अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ राय, मुहम्मदाबाद कोतवाल घनानंद त्रिपाठी ,थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर विश्वनाथ यादव के सहित कई अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !