गाज़ीपुर डीसीएम के धक्के से टूटा वीर अब्दुल हमीद सेतु पर भारी और ओवरलोड वाहनों के संचालन रोकथाम के लिए लगा बैरियर।
गाज़ीपुर- स्थानीय सुहवल थाना क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर भारी और ओवरलोड वाहनों के संचालन रोकथाम के लिए लगाए गये लोहे का हाइटगेज वैरियर आज सुबह करीब सवा नौ बजे आर्मी के सामान लदे ओवरलोड डीसीएम के धक्के से टूट गया।
जिसके बाद खुद को पकडे जाने के डर से चालक मय वाहन समेत भागने लगा। हाइटगेज वैरियर टूटने की सूचना पर पुलिस ने पुल पर घेराबंदी कर भाग रहे चालक व वाहन को कब्जे में ले लिया इस दौरान पुल के दोनो तरफ वाहनों की लंम्बी कतार लग गई। काफी मशक्कत के करीब डेढ घंटे भर बाद किसी तरह वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
वही राहगीरों ने बताया कि यह तो संयोग रहा कि जिस समय यह लोहे का भारी भरकम वैरियर टूटा उस दौरान उसके जद में कोई राहगीर नहीं आया नहीं हो हादसे में काफी लोगों को चोटें आ सकती थी।इसके टुटने के चलते सेतु से दोनों तरफ से आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया था।
प्रशासन के द्वारा अभी तक इस हाइटगेज वैरियर की मरम्मत तक नहीं कराई जा सकी है,जिसके कारण पुल से बडे वाहनों के निकलने की आशंका है।राहगीरो ने बताया कि इस जाम के दौरान चिलचिलाती धूप जे चलते विभिन्न राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पडा।
सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों,महिलाओं ,बुजुर्गों सहित छात्र छात्राओं के अलावा अन्य सरकारी, निजी नौकरी पेशा वालों को अपने गंतव्य तक समय से पहुंचने में परेशानी हुई।राहगीरों ने बताया कि एक डीसीएम जो आर्मी का कुछ सामान ले पूना से सिलीगुड़ी जा रहा था कि इस हाइटगेज वैरियर में लडने से वह टूट गया
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम व चालक को हिरासत में लिया गया है,जल्द ही वैरियर की मरम्मत करा दी जायेगी ।

