ज़ामनिया के ग्राम देवरियां के लाल ने यूथ गेम्स नेशनल गोल्डेन कप प्रतियोगिता के सौ मीटर दौड में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर किया गया सम्मानित
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के ग्राम देवरियां निवासी प्रेम कुमार राम ने दिल्ली में यूथ गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित यूथ गेम्स नेशनल गोल्डेन कप प्रतियोगिता के सौ मीटर दौड में स्वर्ण पदक जीत जिले व गाँव का नाम रौशन किया है।

खिलाड़ी के इस सफलता पर खेल प्रेमियों,परिजनों सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर है,लोगों ने इस सफलता का जश्न एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। वही बृहस्पतिवार को खिलाड़ी के गाँव पहुंचने पर विद्यालय परिवार सहित अन्य ने स्वागत किया।
जहाँ प्रेस वार्ता के दौरान सफलता पर बातचीत में प्रेमकुमार ने बताया कि उसकी इच्छा शुरू से एथलीट बनने की थी,एवं स्वर्ण पदक जीतने की लालसा थी बताया वह भविष्य में भी अपने खेल में और पैनापन लाएगा। कहा कि उसकी इच्छा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड जीतना है।
अपनी इस सफलता का श्रेय खिलाड़ी प्रेमकुमार ने अपने कोच के उचित मार्ग निर्देशन,माता पिता एवं गरूजनों का आशिर्वाद के साथ ही दोस्तों के सहयोग को दिया। कहा कि उसकी सफलता का मुख्य राज पढाई के दौरान नियमित समय निकाल कर अभ्यास भी है।ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल मतसा जीवपुर के प्रबंधक कृष्णानंद राय ने बताया कि यह होनहार एथलीट विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र है।
जो शुरू से ही खेलों में बढचढकर हिस्सा लेता है।बताया कि उसके पिता विशेश्वर कुमार एक साधारण किसान है।विद्यालय आने पर पदक विजेता प्रेम कुमार राम को प्रधानाचार्य ज्योति राय एवं प्रबंधक कृष्णानंद के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि इस होनहार छात्र ने स्वर्ण पदक जीत विद्यालय परिवार सहित जिले का नाम रौशन किया है।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य ईश्वर एस लाल श्रीवास्तव, विवेकानंद राय, बलिराम सिंह यादव ,दिवाकर, नीरज, विदुर थापा ,सुनीता, पूनम राय प्रतिका ,संदीप राय आदि अन्य लोग भी मौजूद रहे।

