Sunday, July 5, 2026
Homeसम्मानहेतिमपुर एसएस देव पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय का नाम...

हेतिमपुर एसएस देव पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने विद्यालय का नाम किया रोशन

जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित विद्यालय एसएस देव पब्लिक स्कूल एवं स्टेशन बाजार स्थित एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरूईन में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं एवं कक्षा दसवीं के छात्र–छात्राओं द्वारा शानदार प्रदर्शन करने को लेकर  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

वही विद्यालय के सम्मान समारोह में निदेशक रणविजय सिंह
संत राम नारायण शंकर शिव पब्लिक स्कूल ने बताया कि कक्षा बारहवीं के छात्र प्रियम यादव ने 86.8%‚ कक्षा दसवीं में प्रियांशु कुमार ने 92.4% अंक प्राप्त करने वाले छात्र–छात्राओं को सम्मानित किया गया और कहा कि बच्चो का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब बच्चों को सही मार्ग दर्शन दिया जाए, वही विद्यालय के निर्देशक ने कहा कि विद्यालय का अच्छा परिणाम आना शिक्षकों की कार्य कुशलता एवं परिवारिक परिवेश पर भी निर्भर करता है | इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक उपेन्द्र सिंह (शिवजी), विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दि । वही हेतिमपुर गांव स्थित एसएस देव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने हाईस्कूल में सोनू कुमार 96%, अश्वनी यादव 90.2% एवं कुंदन सिंह मौर्य 90% के साथ इंटरमीडिएट में गौतम कुमार ने 92% को माला पहना कर सम्मानित किया गया और कहा कि अध्यापकों के मेहनत के कारण यह संभव हो सका है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !