- जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की संस्कृत विभाग की आचार्य प्रो.विमला देवी के पिता जी गोलोकवासी हो गए।
सूचना पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन राजनीतिशास्त्र डॉ.मदन गोपाल सिन्हा ने शोक प्रस्ताव रखा।महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।शोक सभा के दौरान रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.अरुण कुमार,भूगोल विभागाध्यक्ष रामलखन यादव,भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष महेन्द्र कुमार, मनोज कुमार सिंह,डां.कंचन राय डां.शुभ्रा सिंह,डां.नीतू सिंह,डां. अरुण कुमार सिंह,डा.अमित कुमार, नीलेश कुमार,सौरभ कुमार डां.अमित कुमार,डां.संजय कुमार राय,डां.अंगद प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।

