Friday, July 3, 2026
Homeक्राइमदिलदारनगर के मिर्चा गांव में 57 वर्षीय अधेड़ की हत्या।

दिलदारनगर के मिर्चा गांव में 57 वर्षीय अधेड़ की हत्या।

दिलदारनगर के मिर्चा गांव में 57 वर्षीय अधेड़ की हत्या।

दिलदारनगर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिर्चा गांव में खेत में बने घर में रह रहे एक अधेड़ व्यक्ति धारदार हथियार गला रेतकर हत्‍या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्यन्त परीक्षण के भेज दिया गया।

फ़ोटो- दिलदारनगर के मिर्चा गांव में 57 वर्षीय अधेड़ की हत्या के बाद घटना की जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र बिंद उम्र 57 वर्ष मिर्चा गांव में खेत बने घर में रहते थे हत्‍यारों ने उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्‍या कर दिया है। वही इस हत्या सूचना मिलते ही घटना स्‍थल पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और थाना प्रभारी दिलदारनगर पहुंच गये।

हत्या क्यो और किसने की इसकी जानकारी नही हो पायी है पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार तथा अन्‍य लोगों ने बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महेंद्र बिंद उम्र 57 वर्ष जो खेत में बने घर में रहते थे हत्‍यारों ने उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्‍या कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !