समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ वाजपेई का कहना है कि कानपुर में समाजवादी पार्टी दमदार तरीके से चुनाव लड़ रही
कानपुर (Kanpur) में समाजवादी पार्टी महापौर चुनाव (Mayor Election) के लिए कोई भी कोर कसर छोड़ती हुई नहीं दिख रही है. सियासी हवा को भांपते हुए आलाकमान खुद कानपुर में चुनाव प्रचार में उतरने का मूड बना चुका है. स्थानीय इकाई के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव को प्रचार युद्ध में उतारने की मांग की जा रही थी. अब खबर है कि आलाकमान की तरफ से स्थानीय इकाई को हरी झंडी मिल चुकी है.
यह माना जा रहा है कि आगामी 7, 8 और 9 तारीख को तीनों ही बड़े नेता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में कानपुर की सड़कों पर रैली और रोड शो करते हुए दिखाई पड़ेंगे. जानकार मान रहे हैं कि इससे समाजवादी पार्टी सियासी हवा को अपनी तरफ मोड़ने का पूरा पूरा प्रयास कर रही है. वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ वाजपेई का कहना है कि कानपुर में समाजवादी पार्टी दमदार तरीके से चुनाव लड़ रही है. सपा को उम्मीद है कि यहां महापौर के चुनाव को जीता जा सकता है. ऐसे में सपा के चुनावी कार्यक्रम का अंत बड़े नेताओ से होगा
सभी बड़े नेता कानपुर का दौरा करेंगे- वाजपेई


