Friday, July 3, 2026
Homeदेश/विदेशआतंक पर बनी फ़िल्म है ‘द केरल स्टोरी’- बोले प्रधानमंत्री मोदी; आ...

आतंक पर बनी फ़िल्म है ‘द केरल स्टोरी’- बोले प्रधानमंत्री मोदी; आ रहे ऐसे रिएक्शन

“द केरल स्टोरी” फिल्म पर रोक लगाने के लिए कोर्ट से अपील, केरला हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार।

फिल्म द केरल स्टोरी को लाकर तमाम तरह के विवाद खड़े हुए हैं। इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए कोर्ट से अपील की गई थी लेकिन केरला हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इंकार कर दिया। अब इस फिल्म को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। एक तरफ आरोप लगाये जा रहे हैं कि यह फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तरह एक प्रोपगेंडा है तो वहीं प्रधानमंत्री का कहना है कि यह फिल्म आतंक पर आधारित है।

‘द केरला स्टोरी’ पर क्या बोले पीएम मोदी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने के जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म आतंकी साजिश पर आधारित है। यह आतंकवाद की बदसूरत सच्चाई को दिखाता है और आतंकवादियों के डिजाइन को उजागर करता है। कांग्रेस आतंकवाद पर बनी फिल्म का विरोध कर रही है और आतंकी प्रवृतियों के साथ खड़ी है।

कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए आतंकवाद का बचाव किया है।अब प्रधानमंत्री के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की बहुत सारी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि तमाम विरोध के बाद भी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे देखने के लिए थिएटरों के बाहर भीड़ भी लगी है।

सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी को रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया जा रहा है ‘द केरला स्टोरी’ के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। ये फिल्म भारत में पहले दिन 4.50 करोड़ की कमाई कर सकती है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !