बड़सरा के यूनियन बैंक के समीप आरी सीता पट्टी सम्पर्क मार्ग के मध्य गड्ढा दे रहा है किसी बड़ी घटना को निमंत्रण।
बड़सरा / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित बड़सरा के यूनियन बैंक के समीप आरी सीता पट्टी को जाने वाला नहर की पुलिया मार्ग के मध्य गड्ढा दे रहा है किसी बड़ी घटना को निमंत्रण।

वहीं अवधेश सिंह, फुलचन्द यादव, रामसेवक राम ,मुकेश, महेन्द्र यादव आदि लोगों ने बताया कि बड़सरा से आरी सीता पट्टी को जाने वाला मार्ग के मध्य बहुत बड़ा गड्ढा हो चुका है। और वही विभागीय अधिकारी अपनी आँखो पर पट्टी बांधकर आराम फरमा रहे है। नहर की पुलिया जर्जर हो चुकी है उसमें बहुत बड़ा गड्ढा हो चुका है इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
बड़सरा से आरी सीतापट्टी जमुआव गजाधरपुर कटारिया बिसनपुरा आदि गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है अगर यह टूट गया तो इन गाँव में आने जाने वाले लोगों को काफ़ी परेशानीयो का सामना करना पड़ेगा।

