समाज सेवी संजय शेरपुरिया को संस्था बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार।
लखनऊ- संजय शेरपुरिया को मंगलवार देर रात विभूतिखंड इलाके से एसटीएफ की टीम द्वारा संस्था बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि वह संजय फॉर यूथ नाम की संस्था चलाता है, जिसका स्लोगन है स्वरोजगार से आत्मनिर्भर गाजीपुर बनाने का लक्ष्य के तहत लोगों को तरह-तरह के लालच देकर मोटी रकम वसूली करने और कई तरह के बड़े आरोप लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक वह बड़े भाजपा नेता व नामचीन अफसरों का रिश्तेदार या करीबी होने का दावा करता है। और वही दिल्ली में
आलीशान बंगला कब्जा रखा है। गुजरात में इसी तरह का बड़ा नेटवर्क बनाया है। लोगों को झांसे में लेकर उनके काम कराने का दावा कर उनसे रकम वसूलता है। ये रकम लाखों-करोड़ों में रहती है।
इसको लेकर एसटीएफ लंबे समय से पड़ताल कर रही थी। पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद उसकी गिरफ्तारी की है एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने संजय शेरपुरिया की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी का एक लेटर वायरल हो रहा है। लेटर में यूपीडा में क्या चल रहा है? इस पत्र में सवाल पूछे गये हैं। कैसे यूपीडा में लोग रखे गये हैं? किस आधार पर उनको लाखों का पेमेंट हो रहा है?
यूपीडा में रिटायरमेंट प्लान टाइप का माहौल है, साहब को सेट करो लाखों कमाओ. यूपीडा में ज़मीन से उठा कर पद, पैसा, गाड़ी बँटी है,लगातार पैसे भी बढ़ रहें हैं। सूत्र बता रहें हैं कि-वर्तमान CEO ने भी यूपीडा में क्या कैसे चल रहा है कि जाँच शुरू कर दी है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय, संजय राय शेरपुरिया के इशारे पर काम करता है।
लेटर में लिखा है कि दुर्गेश उपाध्याय को ज्यादा वेतन किस आधार पर दिया जा रहा है? लेटर में लिखा है कि यूपीडा एक्सप्रेस वे में पैसा बचा रहा था,और मुख्यालय में पैसा लुटाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी संजय राय शेरपुरिया को STF ने दबोचा. ख़ुद को PM मोदी से लेकर बड़े नेताओं का करीबी बताने वाला संजय राय अरेस्ट,सूत्र बताते हैं कि संजय ने SBI से करोड़ों रुपये का लोन ले रखा है।
काम कराने के नाम पर सैकड़ों लोगों से की है ठगी,बहुत से भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर चुका है। इसने नरेंद्र मोदी पर- ‘दिव्यदर्शी मोदी’ किताब भी लिखी है! नज़र भर कर देख लीजिए । रामराज्य में ठगी का अपना विधि विधान और पहचान हैं । एक से बढ़कर एक रत्न उपलब्ध हैं धीरे धीरे खुल रहे हैं । इनकी गिरफ़्तारी से लोग चौंक उठे हैं।
अब तो भारत को विश्व गुरु बनाने का टेंडर हर कोई लिए घूमता है . इसको देखो … गाजीपुर जिले का बड़ा समाजसेवी संजय शेरपुरिया जो कि गाजीपुर से BJP से चुनाव लड़ना चाहता था. साथ ही “दिव्यदर्शी मोदी” नामक किताब भी लिख चुका है। विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार जी को भारत को विश्वगुरु बनाने की टिप्स दे रहा था , Dy CM ब्रजेश पाठक जी से पुरुष्कार प्राप्त कर चुका है. अब ठगी में ।

