ज़मानिया के जीवपुर में गेहूं की मड़ाई कर ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे किसान की मौत।
जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीवपुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवपुर निवासी गनेश यादव पुत्र विदेशी यादव उम्र 29 साल गेहूं की मड़ाई कर ट्रैक्टर को घर ले जा रहे थे तभी रास्ते में आ रहे थे कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमे दबकर गनेश यादव की मौत हो गयी।
वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

