Thursday, July 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियां नगर निकाय चुनाव नामंकन के अन्तिम दिन 7 अध्यक्ष और 37...

जमानियां नगर निकाय चुनाव नामंकन के अन्तिम दिन 7 अध्यक्ष और 37 वार्ड सदस्य के लिए प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

जमानियां नगर निकाय चुनाव नामंकन के अन्तिम दिन 7 अध्यक्ष और 37 वार्ड सदस्य के लिए प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

जमानियां / गाज़ीपुर- नगर निकाय चुनाव के लिए नामाकन के अन्तिम दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के 7 जबकि 37 वार्ड सदस्य के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। अब तक अध्यक्ष के लिए 14 जबकि वार्ड सदस्य के लिए कुल 122 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।फ़ोटो- ज़मानिया नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रपत्र दाखिल करने के लिए जाते भाजपा से पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता औऱ पार्टी के पदाधिकारिगण।

नामांकन के अंतिम दिन तीन प्रमुख राजनीतिक दलों के क्रमशः सपा से बीना यादव, भाजपा से पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता जबकि बसपा से रहमतुल्ला उर्फ बाबू भाई ने अपने पार्टी पदाधिकारियों व अपने कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन स्थल के अंदर महज प्रत्याशी व उनके समर्थको को ही जाने की अनुमति थी।

शेष लोगों को तहसील परिसर से दो सौ मीटर दूर ही बैरिकेटिंग कर रोक दिया गया था,इसके लिए सुरक्षा के ब्यापक प्रबंध किए गये थे।नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशी वार्ड में मतदाताओं के यहाँ दस्तक देना शुरू कर लोगों को‌ अपने पक्ष में लामबंद करने में पार्टी जे एजेंडो व विकास कार्यों की दुहाई दे जुट गये ।

मालूम हो कि‌ बीते निकाय चुनाव की तारीखों का एलान बीते 9 अप्रैल को हुआ था,जिसके तहत 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन, 18 अप्रैल को नामंकन पत्रों की जांच, 20 अप्रैल को नाम वापसी, 21 अप्रैल को प्रतीक आवंटन, 4 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना सम्बन्धित तहसील मुख्यालय पर होगी।

मालूम हो कि जमानियां नगर पालिका परिषद में कुल 25 वार्ड हैं। इसके सापेक्ष 37 बूथ बनाए गये है।यहां कुल 30 हजार 495 मतदाता है,जिनमें 16 हजार 812 पुरूष व 13 हजार 683 महिला मतदाता है।आयोग के मुताबिक यहाँ पहले चरण में ही चुनाव होना है।

निकाय चुनाव को देखते हुए एसडीएम डाक्टर हर्षिता तिवारी, सीओ विधि भूषण मौर्य मय भारी पुलिस बल के साथ चक्रमण कर लोगों से आयोग के दिशानिर्देश का पालन करने का आह्वान किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !