Thursday, July 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया के बड़ेसर गाँव के समीप सडक हादसे में घायल 22 वर्षीय...

ज़मानिया के बड़ेसर गाँव के समीप सडक हादसे में घायल 22 वर्षीय युवक की वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत।

ज़मानिया के बड़ेसर गाँव के समीप सडक हादसे में घायल 22 वर्षीय युवक की वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत।

ज़मानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरुइन- दिलदारनगर नहर से होकर जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर बीते शनिवार की देर रात्रि को सडक हादसे में घायल 22 वर्षीय युवक की वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे के प्रशिक्षु कर्मी अमन सिंह पुत्र संजय सिंह उम्र करीब 22 साल निवासी बरूइन  शनिवार की देर रात्रि को गेहूं की कटाई करा बाइक से घर आ रहा था। कि अचानक बड़ेसर गाँव के समीप दैत्रावीर प्रतिमा के समीप सडक की उखडी गिट्टियों के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके सर में गंम्भीर चोट लग जाने के कारण उसकी मौत हो गयी।

वहीं मौत के तुरंत बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। वहीं इसकी सूचना परिजनों को हुई तो सभी रोने बिलखने लगे,जबकि गाँव में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसर गया।मृतक के पिता संजय सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अमन सिंह जो पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रेलवे का प्रशिक्षु कर्मी था।

14 अप्रैल को वैशाखी की छुट्टी होने के कारण घर आया था बताया कि बीते शनिवार की देर रात्रि को गेहूं की कटाई करा बाइक से घर आ रहा था। कि इसी दौरान  बड़ेसर गाँव के समीप दैत्रावीर प्रतिमा के समीप सडक की उखडी गिट्टियों के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके सर में गंम्भीर चोट लगने से वह अचेत हो गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंच वाहन से वह अपने पुत्र को वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गये , जहाँ आज रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पिडित ने बताया कि उनका एक पुत्र व दो पुत्रियां है। मृतक रेलवे के प्रशिक्षु कर्मी के पिता ने बिलखते हुए बताया कि उनका पुत्र बीते शुक्रवार को छुट्टी आया था,जिसे आज रविवार यानि 16 अप्रैल को वापस अपने तैनाती स्थल आसनसोल जाना था,मगर उपर वाले को कुछ और ही मंजूर था।पिडित पिता ने बताया कि उनका पुत्र काफी मृदुल स्वभाव एवं शान्त प्रिय था,गाँव के हरेक समाजिक कार्यों में बढचढ हिस्सा लेता था इसी कारण से इसका नाम अमन सिंह रखा गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !