नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील।
जमानिया/गाजीपुर – नगर निकाय चुनाव और शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर नगर पालिका परिषद नगर पालिका क्षेत्र जमानिया के सक्षम अधिकारी और शासन प्रशासन द्वारा रविवार को नगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
नगर निकाय चुनाव को शांति पूर्ण कराने को लेकर नगर क्षेत्र के वार्डों में उप जिलाधिकारी हर्षिता तिवारी जमानिया क्षेत्राधिकारी विधि भूषण ,मौर्य कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह द्वारा पैदल गस्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी।
जिस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। व नगर क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिया गया ।
साथ ही जनपद व तहसील में आने वाले संदिग्ध वाहनों पर पुलिस पैनी नजर रहेगी यह भी बताया। वही तहसील क्षेत्र के सभी बॉर्डर चौकियों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएं और संदिग्ध वाहनों की तलाशी की जाए।

