Thursday, July 2, 2026
Homeक्राइमपैसों को लेकर हुई थी आदित्य की हत्या 8 माह बाद पुलिस...

पैसों को लेकर हुई थी आदित्य की हत्या 8 माह बाद पुलिस ने किया पर्दाफाश।

पैसों को लेकर हुई थी आदित्य की हत्या 8 माह बाद पुलिस ने किया पर्दाफाश।

गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रौजा ओवर ब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास राम नरेश राय के अहाते में एक व्यक्ति का शव पड़ा है इस सूचना पर घटना स्थल पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के संबंध में जानकारी ली गई। वहीअभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी के  संबंधित को निर्देशित किया।

फ़ोटो-  रौजा ओवर ब्रिज के नीचे टैक्सी स्टैंड के पास शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व स्वाट टीम।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बीरबलपुर ग्राम सभा के रहने वाले आदित्य सिंह पुत्र जय सिंह की हत्या उसके दोस्त ने पिता के साथ मिलकर पैसे लेन देन को लेकर कर दी जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले जब आदित्य सिंह का पता नहीं चाला तो परिवार वालों ने उसके दोस्त रवि राय से पूछा तो उसने बताया की आदित्य कुछ काम से बाहर गया है।

कुछ दिनों में घर वापस आ जाएगा। तब घर वालों ने उसकी बातो पर विश्वास कर लिया और अपने बेटे की राह देखने लगे । लेकिन धीरे-धीरे 8 महीने बीतने के बाद भी आदित्य सिंह का कोई पता नहीं चला तभी एक दिन। रवि राय के दोस्त कल्लू गुप्ता ने का आगमन हुआ और बाते खुली आदित्य सिंह के घर जाकर घर वालों को बताया की आदित्य सिंह की हत्या कर दी गई है ।

तब घर वालों ने आनन-फानन में इस मामले की जानकारी सदर कोतवाली गाजीपुर को रवि राय व उसके पिता रामनरेश राय के खिलाफ नामजद तहरीर देकर एफ आई आर दर्ज कराई वही तत्काल प्रभाव से पुलिस प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया।

जिसमे निशानदेही पर पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया, साथ ही गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या से जुड़े अन्य अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालने का निर्देश दिया वही
परिवार को गुमराह करने के लिए व्हाट्सएप मैसेज का लिया गया था।

साथ ही परिवार वालों को गुमराह करने वाले और हत्यारोपी से मारने का कारण पूछा तो उसने बताया की प्रॉपर्टी डीलिंग के दौरान पार्टनरशिप में पैसे के लेन देने के कारण धनजी की हत्या रवि राय सहित रामनरेश राय ने मिलकर की हैं। हत्यारे रवि राय ने 8 माह पूर्व हत्या करने के बाद आदित्य सिंह की मोबाइल का लोकेशन कभी नेपाल के बॉर्डर पर तो कभी लखनऊ व अन्य जगहों पर दिखाने का प्रयास किया।

हत्या करने के बाद रवि राय ने मामले को छुपाने के लिए लगातार कोसिस की और आदित्य सिंह के भाई बादल सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज कर गुमराह करता रहा ।  रवि राय ने परिजनों को दिग्भ्रमित करने के लिए आदित्य सिंह की मां से यह कह कर भ्रमित करता रहा कि आदित्य कहीं काम से गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !