Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतीछात्र संघ चुनाव महासमर में जंग के लिए 11 लोगो ने किया...

छात्र संघ चुनाव महासमर में जंग के लिए 11 लोगो ने किया आवेदन

छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों हेतु ग्यारह नामांकन पत्र दाखिल हुए

जमानियां।स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में आज मंगलवार को 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि  अध्यक्ष पद हेतु कुल चार प्रत्याशियों शुभम सिंह पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह एम ए अंतिम वर्ष,भूपेंद्र कुशवाहा पुत्र जवाहिर कुशवाहा बी ए द्वितीय वर्ष गोपाल यादव पुत्र अजीत यादव बी ए तृतीय वर्ष एवं मनीष सिंह पुत्र अशोक सिंह बी ए तृतीय वर्ष ने नामांकन किया।

उपाध्यक्ष पद पर माजिद खान पुत्र जुनेद खान बी ए द्वितीय वर्ष तथा सतीश यादव पुत्र नागेन्द्र यादव बी ए तृतीय वर्ष राजन यादव पुत्र अनिल यादव बी ए प्रथम वर्ष नामांकन किया

जबकि महामंत्री पद हेतु हेमन्त कुमार सिंह पुत्र प्रताप नारायण सिंह एम ए अंतिम वर्ष विवेक यादव पुत्र विजय कुमार यादव बी ए द्वितीय वर्ष तथा पुस्तकालय मंत्री पद हेतु  मु.आज़ाद अली पुत्र कलामुद्दीन राइनी बी ए तृतीय वर्ष तथा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद हेतु पीयूष विश्वकर्मा पुत्र दामोदर विश्वकर्मा बी एस सी द्वितीय वर्ष ने नामांकन अधिकारीगण डॉ ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव डॉ अंगद प्रसाद तिवारी प्रो सुनील कुमार चौधरी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

छात्र संघ चुनाव नामांकन हेतु कोतवाली प्रभारी रवीन्द्र भूषण मौर्य प्रभारी दिलदारनगर चौकी प्रभारी देवरिया एवं नगर अपने हमराहियों सहित चाक चौबंद व्यवस्था में मुस्तैद रहे। 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार ने चुनाव अधिकारी प्रथम डॉ अरुण कुमार एवं मीडिया प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह एवं मुख्य अनुशास्ता डॉ राकेश कुमार सिंह को शांतिपूर्ण चुनाव हेतु बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !