Monday, June 29, 2026
Homeघटना-दुर्घटनावाराणसी के महेशपुर थाना मंडुआडीह स्थित एक गोदाम से  7 करोड़ की...

वाराणसी के महेशपुर थाना मंडुआडीह स्थित एक गोदाम से  7 करोड़ की 300 पेटी नकली दवा संग एक गिरोह को यूपी एसटीएफ की वाराणसी ने किया गिरफ्तार।

वाराणसी के महेशपुर थाना मंडुआडीह स्थित एक गोदाम से  7 करोड़ की 300 पेटी नकली दवा संग एक गिरोह को यूपी एसटीएफ की वाराणसी ने किया गिरफ्तार।

वाराणसी- स्थानीय क्षेत्र के महेशपुर थाना मंडुआडीह स्थित एक नकली दवाओं से भरा गोदाम से यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट द्वारा करीब साढ़े 7 करोड़ की 300 पेटी नकली संग एक गिरोह को पकड़ा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी के महेशपुर थाना मंडुआडीह स्थित एक नकली दवाओं से भरा गोदाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह नकली ब्रांडेड और पेटेंट दवाओं के अंतर्राज्यीय सप्लायर गैंग है यहां पर करीब साढ़े 7 करोड़ की 300 पेटी नकली दवाएं स्टोर करके रखी गईं थीं। वही रविवार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी यूनिट द्वारा आज इस गैंग और नकली दवाओं के गोदाम का खुलासा किया गया।

वहीं, गैंग का सरगना अशोक कुमार को सिगरा से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वही प्राप्त जानकारी के बाद यह बद्दी, हिमाचल प्रदेश की ब्रांडेड कंपनियों के नाम की नकली दवाएं बनवाकर वाराणसी में अवैध तरीके से रिजर्व की गईं थीं। वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों के साथ-साथ पटना, गया, पूर्णिया (बिहार), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) आदि जगहों पर ये दवाइयां सप्लाई होती थीं।

गोदाम से दवा का पूरा स्टॉक पकड़ने के बाद एसटीएफ ने थाना सिगरा अंतर्गत चर्च कॉलोनी ​​​​​​से गैंग का सरगना अशाेक कुमार को गिरफ्तार किया। वह बुलंदशहर का रहने वाला है। गैंग के पास से पुलिस को monocef O, Gabapin nt, Clavam 625, Pan D, Pan 40, Cef AZ और Taxim O आदि नाम की नकली दवाइयां मिली हैं।

इसमें, गैस और इंफेक्शन की नकली दवाएं भी मिली हैं। वहीं, गोदाम से 4 लाख 40 हजार रुपए कैश और कूटरचित दस्तावेज भी बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त अशोक कुमार से पुलिस पूछताछ कर इस गैंग में शामिल सभी सदस्यों के नामों का पता कर रही है। वहीं, जरूरी विधिक कार्यवाही में स्थानीय थाना और खाद्य सुरक्षा-औषधि प्रशासन विभाग का सहयोग लिया जा रहा है।

इससे पहले पिछले साल यूपी एसटीएफ ने वाराणसी के रोहित नगर में एक मकान में 4 करोड़ की कोरोना की नकली वैक्सीन और टेस्टिंग किट पकड़ी गई थी। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, पिछले साल सितंबर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भेलूपुर स्थित मेडिकल स्टोर पर नकली दवाओं के गिरोह का भंडाफोड़ किया था।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !