ज़मानिया के विकास खंड ग्राम अभईपुर शांतिपूर्ण ढंग से हुआ ग्राम प्रधान उपचुनाव का मतदान।
जमानिया /गाजीपुर – स्थानीय विकास खंड ग्राम अभईपुर ग्राम प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अभयईपुर की ग्राम प्रधान सूर्यमुखी देवी की असामयिक निधन हृदय गति रुकने से हो गई थी। इस ग्रामसभा में ग्राम प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान स्वर्गीय सूर्यमुखी देवी की नातिन शिवानी सिंह पुत्री बबलू सिंह व आशा सिंह पत्नी मंगला सिंह दोनों लोग प्रतिद्वंदी के रूप में आमने सामने डटि रही ।
मतदान दो बूथो पर शांतिपूर्ण ढंग से सुबह 7:00 बजे से शुरू किया गया जिसमें बूथ संख्या 303 पर कुल 609 मत व बूथ संख्या 304 पर कुल 484 मत निर्वाचन नियमावली में अंकित हैं। वही दोपहर के करीब 1:00 बजे तक 53% लगभग मतदान हुआ ।
वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी के जवान तैनात रहे जिसमें उपचुनाव में सहभागिता कर रहे दो प्रत्याशी ग्राम अभयीपुर निवासी शिवानी सिंह व आशा सिंह ने अपनी दावेदारी की। जिस दौरान मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया
वहीं एसडीएम भारत भार्गव, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ,व खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव व अन्य शासन प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे। जहा कुल 1093 मतो में मतदाताओं ने अपने 783 मतों का प्रयोग किया।

