गाज़ीपुर – दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाज़ीपुर के सरजू पाण्डेय पार्क में किया धरना-प्रदर्शन।
गाज़ीपुर- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सरजू पाण्डेय पार्क में सोमवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के असम्वैधानिक गिरफ्तारी के विरोध मे पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किया ।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विवेक राय व जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद ने कहा कि सत्ता के अहंकार मे केंद्र सरकार अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर रही है । वही किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव व वरिष्ठ आप नेता इमरान खान ने कहा कि केंद्र सरकार सारी ऐजेन्सियो को विपक्षियों को कमजोर करने मे लगा दी है।
वरिष्ठ आप नेता दिनेश मौर्य व जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहाँ कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है. सरकारी संपत्तियों को बेचने,महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों को दबाने के लिए विपक्षी नेताओं को जबरन गिरफ्तार करवा रही भाजपा. लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है ।सरकार जन मानस का शोषण कर रही है
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री विवेक राय , जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्य ,जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा, इमरान खान ,जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव , दिनेश मौर्य , जिला सचिव भरत यादव ,सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष राजू यादव , गोपाल वर्मा , भोलानाथ, रामकृत यादव , कैलाश राम , सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र यादव, परवेज खान जमानिया प्रभारी, वाहिद निकाय अध्यक्ष, बादल पाण्डेय , पंचायती प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित यादव कैफ अंसारी साजिद अली शाह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सह सचिव सलमान सईद आदि उपस्थित थे अध्यक्षता सुभाषचंद्र मौर्य संचालन जावेद अहमद ने किया।

