Sunday, June 21, 2026
Homeखेल-कूदज़ामनिया द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के 8 वर्षीय युवराज सिंह पुत्र मनोज सिंह...

ज़ामनिया द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के 8 वर्षीय युवराज सिंह पुत्र मनोज सिंह बने राष्ट्रीय चैंपियन।

ज़ामनिया द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के 8 वर्षीय युवराज सिंह पुत्र मनोज सिंह बने राष्ट्रीय चैंपियन।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- चेरीकुरी विल्गा आर्चरी एकेडमी  विजयवाड़ा में भारतीय तीरंदाजी संघ के तत्त्वाधान दिनांक 13 से 16 जनवरी 2023 तक आयोजित मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी उत्तर प्रदेश की तरफ़ से खेलते हुए 4 स्वर्ण पदक पर विजय प्राप्त कर अपने प्रदेश का नाम प्रकाशमान किया है।जानकारी के अनुसार चेरीकुरी विल्गा आर्चरी एकेडमी ,विजयवाड़ा में भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में युवराज सिंह पुत्र मनोज सिंह द्वारा द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी ज़मानिया उत्तर प्रदेश से  टीम का नेतृत्व करते हुए 4 गोल्ड मेडल पर विजय प्राप्त कर गाज़ीपुर का  नाम रोशन किया।

उक्त सफलता पर सतीश दुबे ,मुख्य कोच ने भविष्य में देश का युवराज बनेगा बरूइन का युवराज सिंह  द्वारा, इस छोटी सी उम्र में ही निशाना साधना और लक्ष्य  की प्राप्ति की ओर अग्रसर होना खेल क्षेत्र में शुभ संकेत हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा प्रतिभाओं को कमी नही है वहीं इससे पूर्व भी वर्ष 2018 में निशांत, वर्ष 2019 में अरुण पाल भी राष्ट्रीय चैंपियन बने थे। द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी ज़मानिया तीरंदाजी की नर्सरी है जमानिया गाजीपुर जो की राष्ट्रीय चैंपियन राज्य व देश के प्रत्येक वर्ष देते हैं।

वही जिला सचिव नंदू दुबे ने भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में युवराज सिंह पुत्र मनोज सिंह द्वारा विजय प्राप्त कर गाज़ीपुर का नाम रोशन करने पर बधाई देते हुए कहाँ कि तीरंदाजी की बारीकियां सिख बच्चे कमाल कर रहे हैं, और वही भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच सतीश दुबे के निरंतर मार्गदर्शन  लगातार गाजीपुर तीरंदाजी संघ उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के साथ मिल कर राज्य को बेहतरीन खिलाड़ी दें रहे हैं।

टीम के साथ कोच की भूमिका में चंद्रप्रकाश उपाध्याय थे और टीम मैनेजर योगेंद्र सिंह राणा। रोहित सिंह,कोच, प्रदीप ,प्रमोद, कालिंदी, अजीत, खुशी,अंजली ,कृष साथ ही अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी बैठक में सम्मिलित होकर बधाई दिए और शुभकामनाएं दिए।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !