Sunday, June 21, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरताड़ीघाट रजवाहा की पटरी टूटने के किसानों का कई बीघा गेहूं खड़ी...

ताड़ीघाट रजवाहा की पटरी टूटने के किसानों का कई बीघा गेहूं खड़ी फसल जलमग्न।

ताड़ीघाट रजवाहा की पटरी टूटने के किसानों का कई बीघा गेहूं खड़ी फसल जलमग्न।

जमानियां / गाजीपुर-  स्थानीय क्षेत्र स्थित ग्राम सभा चित्तावन पट्टी के राधा कृष्ण लघु माध्यमिक विद्यालय के पास बुधवार की शाम देवकली पंप नहर निर्माण खंड गाजीपुर के अंतर्गत पड़ने वाली ताड़ीघाट रजवाहा की पटरी टूटने के किसानों का गेहूं की फसल जलमग्न हो गयी।

फ़ोटो-चित्तावन पट्टी गांव स्थित राधा कृष्ण लघु माध्यमिक विद्यालय के पास नहर की पटरी टूटने के बाद एकत्र ग्रामीणों की भीड़।

किसानों द्वारा सूचना के बाद गुरुवार की दोपहर बाद रजवाहा की पटरी को कर्मचारी दुरुस्त करने में जुट गए। चित्तावन पट्टी गांव के पास ताड़ीघाट रजवाहा की पटरी अचानक टूटने से गेंहू के खेत जलमग्न होने की सूचना पर आक्रोशित किसान मौके पर पहुंच गए।

जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने इसकी जानकारी देवकली पंप नहर प्रथम के अधिशासी अभियंता को दी और नहर को बंद कराया। लेकिन 24 घंटा बाद भी विभाग द्वारा रजवाहा की पटरी को नहीं बनाया गया।

किसान सरजू यादव बिहारी साधू,राधेश्याम ,सैचन्द,मैना देवी, अमरनाथ यादव ,जनार्दन यादव,ओम प्रकाश यादव ,जय प्रकाश यादव ,रमाधार यादव, सरदार‚ बहादुर‚ हरखन‚ शिवपर्सन‚ केशव‚ रमाधार‚ गिरधार का गेंहू का फसल पानी में जलमग्न हो गया।सहायक अभियंता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रजवाहा की टूटी पटरी को मजदूर लगाकर दुरुस्त कराया जा रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !