नन्दगंज के ग्राम सभा मुड़कटनी (सौरम) में विवाहिता ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या‚ मृतिका के पिता नें दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा।
नन्दगंज ⁄ गाजीपुर– स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़कटनी (सौरम) में रविवार को सुबह करीब तीन बजे विवाहिता ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या। मृतिका के पिता द्वारा थाना में अपने दामाद के खि़लाफ दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा।

जानकारी के अनुसार मुड़कटनी( सौरम) गांव निवासी विजय बिंद की पत्नी अनिता 20 वर्ष ने रविवार को सुबह लगभग 3 बजे अपने कमरे में लगे बॉस की अरगनी में गमछा लगा कर फांसी पर लटक गयी और उसकी मौत हो गयी। आश्चर्य है कि कमरे में ही उसका पति सोया हुआ था।उसको पता नहीं चला। जब उसकी नींद खुली तो देखा कि अनीता फाँसी लगाकर लटकी हुई है।
आनन-फानन में उसने पत्नी को नीचे उतार दिया। लेकिन तब तक अनिता की मौत हो चुकी थी। थाना क्षेत्र के धरवां गांव निवासी लड़की के पिता महेन्द्र बिन्द को रविवार के सुबह 4 बजे मुड़कटनी गांव के एक व्यक्ति से सूचना मिली कि तुम्हारी लड़की को फाँसी पर लटका कर मार दिया गया है। सूचना मिलते ही मैं भागा भागा पहुँचा, लेकिन तबतक लड़की को फंदा से उतार दिया गया था।
लड़की के पिता महेन्द्र बिन्द ने थाना में दी गयी तहरीर में बताया है कि मैने अपनी पुत्री अनीता उम्र करीब 20 वर्ष का विवाह आठ माह पूर्व मुड़कटनी (सौरम) गांव निवासी विजय कुमार बिन्द पुत्र बालकरन बिन्द से 18 मई 2022 में दान दहेज के साथ किया था। लड़की ससुराल में कुछ दिन रहने बाद पुनः वापस आकर पुनः ससुराल गयी तो ससुराल पक्ष के लोग शादु में उनके माँग के अनुसार तिलक देने के बाद भी अब सोने की अँगुठी तथा 50 हजार रुपया नगद की माँग करने लगे। माँग पूरी न होने पर अनीता को लोग प्रताड़ित करते रहें।
दहेज की माँग पूरा न होने पर रविवार के भोर में फाँसी देकर मार दिया। रज्जादी चौकी प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि मृतक के पिता महेन्द्र बिन्द द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार लड़की के पति विजय कुमार बिन्द तथा एक अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का विभिन्न धाराएं 7/22, 498ए,304बी, आईपीसी 3/4 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करके छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अनीता की माँ सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।

