Wednesday, June 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिला मुख्यालय के ग्रापए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर की बैठक सम्पन्न।

जिला मुख्यालय के ग्रापए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर की बैठक सम्पन्न।

जिला मुख्यालय के ग्रापए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर की बैठक सम्पन्न।

गाजीपुर:– जिला मुख्यालय के ग्रापए कार्यालय पर रविवार को एक महत्वपूर्ण ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

फ़ोटो- गाजीपुर ग्रापए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर की बैठक के दौरान सभा के संम्बोधित करतें जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडेय।

जिसमें जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडेय ने अपने सम्बोधन में ग्रापए के आगामी वर्ष के लिए सदस्यता नवीनीकरण अभियान चलाने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इसके लिये सभी तहसील अध्यक्षों को प्रतिमाह बैठक करना होगा।जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी तहसील अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को अपने अपने तहसीलों की बैठक और सदस्यता सूची को जिला कार्यालय पर 31 दिसम्बर तक उपलब्ध कराने को निर्देशित किया।

जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पाण्डेय ने संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराते हुए बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। महामंत्री श्रीवर पांडेय ने संगठन के सभी पदाधिकारियों सहित सदस्यों को एकजुटता और सहयोगात्मक कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेने को प्रेरित किया। बैठक में सभी तहसील अध्यक्षों सहित अन्य वक्ताओं ने ग्रामीण स्तर पर पत्रकारों की भूमिका और समस्याओं पर जिला कार्यकारिणी को अवगत कराया।

बैठक में सतेंद्र शुक्ला, विन्देश्वरी सिंह, ओ.पी. पाण्डेय, रविन्द्र श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय, जितेंद्र वर्मा, संतोष शर्मा,राजू उपाध्याय, मृन्तुजय सिंह, मनोज सिंह,रामचन्द्र सिंह तथा राधेश्याम यादव आदि पत्रकार शामिल रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !