सुहवल– थाना क्षेत्र के ताडीघाट रेलवे क्रासिंग के पास 20 लीटर कच्ची शराब के संग एक अभ्युक्त गिरफ्तार।
सुहवल– थाना क्षेत्र के ताडीघाट रेलवे क्रासिंग के समीप गुरूवार की शाम को पुलिस ने एक युवक को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा,थाने लाकर पूछताछ के बाद पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर किया।
उपनिरीक्षक प्रमोद यादव ने बताया कि वह अपने हमराही पुलिस बल के साथ मेदनीपुर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक क्रासिंग के समीप खडा है। तुरंत बताए गये स्थल की ओर रवाना हुआ।
पुलिस की गाडी आता देख खडा युवक भागने लगा,शक होने पर उसका पिछाकर दबोच लिया गया। उसके पास से मौजूद गैलेन की तलाशी लेने पर उसमें बीस लीटर अवैध शराब बरामद किया गया।जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया।

