Tuesday, June 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसुहवल– ट्रामा सेंटर में ईलाज के दौरान पत्रकार अविनाश सिंह के पिता...

सुहवल– ट्रामा सेंटर में ईलाज के दौरान पत्रकार अविनाश सिंह के पिता का निधन ।

सुहवल– ट्रामा सेंटर में ईलाज के दौरान पत्रकार अविनाश सिंह के पिता का निधन ।

सुहवल– स्थानीय थाना क्षेत्र के कालूपुर निवासी एवं पत्रकार अविनाश सिंह के पिता रमेश सिंह 62 वर्ष जो पिछले दिनों सडक हादसे में गम्भीर रूप से जख्मी हो गये थे का आज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया।

वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया,इस हादसे में मामलें में जितेन्द्र सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है,जिसके बाद पुलिस मामलें की छानबीन शुरू करने के साथ ही वाहन व चालक की तलाश में जुट गयी है।

इस मौत की जानकारी परिजनों को होते ही जहाँ उनमें कोहराम मच गया, वहीं गाँव में घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।पिडित परिजनों के मुताबिक बीते मंगलवार की शाम को रमेश सिंह 62 अपने घर से पैदल गाँव की चट्टी पर स्थित दुकान पर किसी कार्य से जा रहे थे ,कि वह ताडीघाट बारा नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे,कि रेवतीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया,जिसके चलते वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गिर पडे,वहीं वाहन चालक खुद को पकडे जाने के डर से मय वाहन समेत फरार हो गया।

पिडित परिजनों के मुताबिक मृतक अपने दो भाईयो में छोटे थे जो घर पर ही रहते थे,मृतक के दो पुत्र अविनाश सिंह बडे जबकि मनीष छोटे है। इस संम्बध में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा गया है,परिजनो की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !