जमानिया अपनी जीवन लीला समाप्त करने को लेकर एक युवक और युवती ने पक्का पुल से गंगा नदी में लगाई छलांग
ज़मानियां/गाजीपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगा पक्का पुल से रविवार की सुबह 10 बजे के करीब एक युवक और युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के इरादे से गंगा नदी में छलांग लगा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनहरिया गांव निवासी युवक और किशोरी अपने घर से बिना किसी को बताये चुपचाप घर से निकल जमानियां धरम्मरपुर को जोड़ने वाले नवनिर्मित गंगा सेतु पर पहुंचे। दोनों ने एक दुसरे के साथ अपना हाथ किशोरी के दुपट्टा से बांधा और सेतु से छलांग लगा दी।
किसी के गिरने की आवाज और सेतु पर मौजूद लोगों शोर सुनकर नदी में मछली पकड़ रहे मल्लाहो ने तत्परता दिखाते हुवे मौके पर पहुंच गए मल्लाहों ने किसी तरह से दोनों को पानी से बाहर निकाला और मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनो को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया ईलाज के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि किशोरी ने अधिक पानी पी लिया था जिस कारण वह अचेत थी।
जबकि युवक ठीक था। पानी से बाहर निकलने के बाद युवक विलाप करने लगा और उसे गलती का एहसास हुआ। जहां घटना की सूचना पर परिजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गये। किशोरी का इलाज बना रहा। उपचार के बाद पुलिस ने कड़ी नसीहत दी और दोनों को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

