Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकिसानों को उनके अधिकारों को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा...

किसानों को उनके अधिकारों को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष द्वारा कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश को दिया पत्रक

उत्तर प्रदेश में किसानों हक दिलाने को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष द्वारा कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश को दिया पत्रक

जमानिया- अन्नदाता कहे जाने वाले किसान हाड़तोड़ मेहनत के बाद भी आज छोटे किसान को अपने मेहनत का मेहनताना नही मिल रहा है आज किसान बस अपना पेट काटकर अपना जीवन व्यतीत कर रहा है ।

वही अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिला अध्यक्ष गाजीपुर राजकुमार सिंह द्वारा कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप से मिलकर किसानों की समस्याओं से संबंधित पत्र सौंपा गया।

इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष ने बताया कि गाजीपुर जनपद के अन्दर बाजरा, चना, मटर, मसूर, अरहर, सरसों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। और भगवान की दया से फसल भी अच्छी होती है। लेकिन इन फसलो की खरीद हेतु सरकारी काटे की कोई सुविधा न होने की वजह से किसान इन फसलो को बनियों के हाथ अवने पवने दामों पर बेचने के लिए मजबूर रहते है।

जिससे किसानो की आमदनी जो उसको मिलना चाहिए वह नही मिल पाती है। जैसा कि आप द्वारा संकल्प लिया गया है कि किसानो की आमदनी दुगनी की जायेगी। और यह तभी सम्भव है जब सरकारी खरीद चालू किया जाये। अतः माननीय जी से निवेदन है कि इन सब बातों को संज्ञान में लेते हुये तत्काल कार्यवाही करे जिससे जनपद वासियों को इसकी सुविधा मिल सके। जनपद वासी हमेशा आपके आभारी रहेंगे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !